Saturday, September 5, 2026

स्कूटी सवार महिलाओं को डंपर ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। यहां हाईवे में हल्दूचौड़ से हल्द्वानी के बीच सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, स्कूटी सवार दो महिलाओं को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। यहां बरेली रोड पर मंडी के करीब अनियंत्रित वाहन ने निजी विद्यालय की शिक्षिका हेमा पंत (49) को रौंद दिया। तीनपानी निवासी महिला ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से शिक्षिका के घर में कोहराम मचा हुआ है।

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के तीनपानी निवासी हरीश पंत की पत्नी हेमा पंत (49) गौजाजाली के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। बृहस्पतिवार सुबह वह तीनपानी के गोल्डी विहार निवासी पुष्पा मेहरा के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मंडी के पास अचानक से स्कूटी अनियंत्रित हुई,

हेमा स्कूटी से गिरी और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के पहिये के नीचे आ गई। आसपास के लोगों ने वाहन को रोका लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा। इधर गंभीर रूप से घायल हेमा को पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सुबह तकरीबन 11 बजे इलाज के दौरान हेमा की मौत हो गई। स्कूटी चला रहीं पुष्पा को भी चोट आई है, उसका इलाज चल रहा है। मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.