Saturday, September 5, 2026

क्वारब के पास पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक सभी वाहनों के लिए होगा बंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कमाऊं के चार जिलों को जोड़ने वाले अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आगामी 15 दिनों के लिए क्वारब में राष्ट्रीय राजमार्ग को रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक सभी प्रकार के हल्के और भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, क्वारब पुल के पास पहाड़ी की ओर लगभग 200 मीटर लंबा भूस्खलन जोन बन गया है, जिससे रुक.रुककर मलबा सड़क पर आ रहा है। यह स्थिति यातायात के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किमी-56 क्वारब पुल के पास मलबा और बोल्डर सड़क पर गिरने के कारण यातायात को सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त भाग में कटिंग का काम पोकलेन जेसीबी और टिप्पर लगाकर तेजी से किया जा रहा है।

इसके साथ ही सोलिंग आदि कार्य करते हुए मार्ग को यातायात के लिए जल्द से जल्द सुगम बनाने का प्रयास जारी है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रात के समय यात्रा से बचें और दिन के समय भी सावधानी बरतें। इस अस्थायी बंद के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने या अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राजमार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य को गति देने के लिए उठाया गया है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और मार्ग खुलने की सूचना नियत समय पर जारी की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.