Saturday, September 5, 2026

डीएससी के जवान की ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से हुआ निधन, नदन्ना निवासी दिवंगत जवान को सैनिक सम्मान से बनबसा शारदा घाट में दी गई अंतिम विदाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। खटीमा के नदन्ना गांव निवासी डीएससी में नायक पद पर तैनात पदम सिंह थापा(51) पुत्र स्व. मोहन सिंह थापा की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ जाने से दुखद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार तबियत खराब होने के उपरांत उन्हे लखनऊ में सेना के सेंटर कमान हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान 21 जनवरी को उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

दिवंगत जवान पदम सिंह थापा का पार्थिव देह गुरूवार की तड़के उनके निवास स्थान नदंना पहुंचने पर गांव में माहौल गमगीन हो गया। पार्थिव देह के घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दिवंगत जवान अपने पीछे पत्नी रेखा देवी, पुत्री निकिता थापा व पुत्र रोहित थापा को रोता बिलखता छोड़ गए। दिवंगत जवान के पुत्र रोहित थापा ने बताया कि उसके पिता डीएससी से पहले 3/8 गोरखा रेजीमेंट से सेवानिवृत्त होने के बाद 2014 में डीएससी में भर्ती हुए थे। जो वर्तमान में कानपुर में तैनात थे।

गुरूवार को पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए सैना के वाहन में बनबसा शारदा घाट ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान से किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बनबसा छावनी में तैनात 26 राजपूत रेजीमेंट के जवानों ने दिवंगत जवान को सलामी दी। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र रोहित थापा व भाई प्रेम थापा ने दी। अंतिम संस्कार के दौरान पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, रंदीप पोखरिया, पूरन चंद्र जोशी, हरी थापा, नरेंद्र भट्ट, ईश्वर थापा, लक्ष्मन सिंह सामंत, राजन थापा, दीपक गुरूंग, सुरेंद्र थापा, भूपेंद्र सिंह कठायत, किशोर थापा, सुंदर सिंह कठायत, देवेंद्र थापा आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.