Tuesday, March 18, 2025

उत्तराखंड में बदले हुए मौसम के कारण कई स्थानों में कड़ाके की ठंड के साथ बूंदाबांदी शुरू

Share

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में सीज़न ने करवट ली हैं। फरवरी के महीने में इतनी तेजी से बढ़ती गर्मी ने जहां लोगों को हैरान कर दिया था वहीं अब अचानक बदले मौसम में लोगों को फरवरी वाला मौसम याद आ गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये हुए हैं। नैनीताल सहित राज्य के पहाड़ी जिलों में घने बादल छाये हुए है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। राज्य के मैदानी इलाकों में या तो हल्की बारिश शुरू हो गई है या फिर बारिश के आसार बने हुए हैं। राजधानी में भी यही हाल है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के राज्यों के पहाड़ों पर असर डालेगा, जिसके कारण मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी का एहसास होने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के वक्त धूप में तपन पैदा होने लगी है। हालांकि पहाड़ में सुबह.शाम अब भी ठंड बरकरार है।

सुबह खेतों में हल्का पाला भी गिर रहा है। दिन के वक्त लोग घरों की छतों पर गुनगुनी धूप का आनंद उठा रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में 16 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। उस पश्चिमी विक्षोभ से 16 और 17 फरवरी को पांच जिलों में बारिश के अलावा 32 सौ मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना बन रही है। बारिश और बर्फबारी से राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना रहेगी। इस साल उत्तराखंड में बहुत कम बर्फबारी हुई है। यहां ग्लोबल वॉर्मिंग का असर सीधे तौर पर देखा जा रहा है। जाड़ों में बारिश भी काफी कम हुई है। इसका खामियाजा गर्मियों के सीजन में भुगतना पड़ सकता है। इधर आईएमडी के मुताबिक 16 फरवरी से राज्य में फिर मौसम करवट बदल सकता है। इसके कारण 16 और 17 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को बारिश होने वाली है।

 

Read more

Local News

Translate »