Saturday, September 5, 2026

यहां मिनी ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के टनकपुर-चंपावत नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा  हो गया। अमरु बैंड के पास एक दिल्ली नंबर का मिनी ट्रक  गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत  हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग  घटनास्थल की ओर दौड़े और साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन  चलाया। खाई में गिरे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद चालक को 108 एंबुलेंस की सहायता से टनकपुर उपजिला चिकित्सालय  ले जाया गया, जहां डॉ. आफताब अंसारी ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आदेश कुमार (35 वर्ष), पुत्र सुरेश कुमार, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। वह वाहन में अकेला ही सफर कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम  के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच  में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि सड़क की तीव्र मोड़  और तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण हो सकते हैं, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.