Friday, September 4, 2026

फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड 2026 से सम्मानित हुईं डा. श्वेता चौधरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर की डा. श्वेता चौधरी को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध एवं नवाचार के लिए ’फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘बेस्ट रिसर्च अवार्ड इन फार्मिंग सिस्टम (एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स)’ श्रेणी में यह सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान दिल्ली प्रेस मैगज़ीन् ’फार्म एन फूड द्वारा आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। डा. चौधरी का शोध कार्य टिकाऊ कृषि प्रणाली एवं कृषि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सराहा गया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.