Friday, September 4, 2026

उभोक्ताओं को अप्रैल से डबल झटका : बिजली और पानी के बिल होंगे महंगे, नए रेट तय

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।बिजली और पानी के बिल नए वित्तीय वर्ष से महंगे होने जा रहे हैं। उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली ओर पानी की नई दरें लागू हो जाएंगी। पानी की घरेलू दरों में नौ प्रतिशत और व्यवसायिक दरों में 15 प्रतिशत का इजाफा होगा। बिजली की दरें 31 मार्च को विद्युत नियामक आयोग जारी करेगा। बता दें कि हर साल एक अप्रैल को पानी की दरों में बढ़ोतरी होती है। ये बढ़ोतरी 2013 के बेस रेट के आधार पर होती है। जल संस्थान शहरी क्षेत्रों में पानी के बिलों का निर्धारण भवन कर मूल्य के आधार पर तय करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल हर महीने 117 रुपये महीना आ रहा है। अब ये बढ़ कर 121 रुपये महीना हो जाएगा। शहरों में यही पानी का बिल 360 रुपये महीने से बढ़ कर 373 रुपये महीना हो जाएगा।

अप्रैल में डबल असर

उत्तराखंड में साल 2025 में बिजली के दामों में 5.62 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। हालांकि यूपीसीएल ने 12.01 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। घरेलू श्रेणी में दरों में 33 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी हुई थी। कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए 42 पैसे और लघु उद्योगों के लिए 36 पैसे प्रति यूनिट दरें बढ़ी थी। इस साल 31 मार्च बिजली की नई दरें जारी की जाएंगी। बिजली की दरों के मामले में उपभोक्ताओं पर अप्रैल महीने में डबल असर पड़ेगा। 31 मार्च को जहां सालाना बिजली दरों में बढ़ोतरी का ऐलान होगा। वहीं अप्रैल पहले सप्ताह में फ्यूल पावर परचेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट की दरें जारी की जाएंगी। जो पिछले कई महीनों से लगातार बढ़ती जा रही है।

बिजली से राहत के आसार

चुनावी वर्ष होने के कारण इस वर्ष बिजली की दरें बढ़ने की संभावना कम नजर आ रही है। खासतौर पर सालाना बिजली दरों में घरेलू श्रेणी में राहत दी जा सकती है। क्योंकि हर महीने पहले ही फ्यूल पावर परचेज कास्ट एडजस्टमेंट की दरों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं पर दोहरा भार डालने की संभावना कम नजर नहीं आ रही है।

बोले, अधिकारी

विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद के मुताबिक बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर ऊर्जा के तीनों निगमों से आए प्रस्ताव का अध्ययन किया जा चुका है। पड़ताल के बाद अब जल्द नई बिजली दरें जारी कर दी जाएंगी। जो अप्रैल से लागू होंगी। वहीं जल संस्थान के सीजीएम के डीके सिंह के अनुसार सालाना एक अप्रैल से पानी के बिलों में बढ़ोतरी होती है। घरेलू श्रेणी में नौ प्रतिशत की वृद्धि होती है। व्यावसायिक श्रेणी में यही बढ़ोतरी 15 प्रतिशत है। एक अप्रैल से इस बढ़ोतरी को लागू कर दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.