Saturday, September 5, 2026

आवास आवंटन में धांधली की जांच के लिए कमेटी गठित,महापौर के अनुरोध के बाद डीएम ने दिये जांच के आदेश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। ग्राम मटकोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास आवंटन में अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को महापोर विकास शर्मा ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा और फर्जी लोगों को किये गये आवास आवंटन की जांच और कार्रवाई की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के लिए कमेटी का गठन करते हुए एक सप्ताह में जांच पूरी करने के आदेश दिये।

महापौर विकास शर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम फौजी मटकोटा में गरीबों के लिए आवास बनाये जा रहे हैं। इनका निर्माण ओजस बिल्डर्स द्वारा कराया जा रहा है। जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उक्त आवासीय भवनों में 29 ऐसे लोगों को आवासों का आवंटन कर दिया गया है जो कि इसके लिए पात्र नहीं है। इनमें से कुछ लोग बाहरी भी हैं, और पूर्व में असामाजिक और संदिग्ध गतिविधियों में भी लिप्त हैं। जिसके चलते भविष्य में ऐसे लोगों से क्षेत्र का माहौल खराब होने की आशंका बनी हुयी है।

मेयर ने कहा कि नियमानुसार इस आवासीय योजना में नगर निगम के गरीब जरूरतमंदो ंको आवास आवंटित होने थे लेकिन बाहर के अपात्र लोगों को इसमें आवास आवंटित किया जाना बहुत बड़ी अनियमितता है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसको लेकर खुद गंभीर हैं और उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रदेश में किसी भी अपात्र व्यक्ति का ना तो आधार और राशन कार्ड बनेगा और न ही यहां पर ऐसे लोगों का वोटर कार्ड बनेगा। मेयर ने कहा कि रूद्रपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में कुछ लोगों ने साजिश के तहत अपात्रों को आवास आवंटित किये हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में जांच कर अपात्रों को किया गया आवंटन निरस्त करने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एडीएम पंकज उपाध्याय को मौके पर बुलाया और उनके नेतृत्व में जांच कमेटी गठित करते हुए एक सप्ताह में जांच पूरी करने और अपात्रों का आवंटन निरस्त करने के आदेश दिये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी अपात्र को आवासों का आवंटन नहीं होना चाहिए।

जांच के आदेश मिलने के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और महापौर का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी से मिलने वालों में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, अनुज बाना, अजय मलिक, विवेक रावत, ज्ञान सिंह चौहान, रवि कुमार, देवेन्द्र सिंह बामल, आशीष यादव, पारस चुघ, आकाश यादव, धीरज सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.