Friday, September 4, 2026

किच्छा नगर पालिका परिषद सभागार में तहसील दिवस पर डीएम नितिन भदौरिया ने जनता की समस्याओं को सुना, 47 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद सभागार में तहसील दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी समस्याओं को संवेदनशील होकर सुने व गम्भीरता से तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस में समाज कल्याण, विद्युत, पेयजल, भूमि, सीसी मार्ग, सड़क मार्ग, सिंचाई गूल, राजस्व विभाग, पुलिस, नगर पालिका, गैस आदि से सम्बन्धित 115 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 47 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

तहसील दिवस में सिरौलीकला निवासी मो0 ताहिर ने कृषि भूमि के शामिल खाते का बटवारे का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कराकर समाधान करने के निर्देश दिये। आदर्श नगर बंडिया निवासी सुरेश प्रसाद चौहान ने आदर्श नगर में मंदिर चौराहे से कालोनी चौराहे तक 20 मीटर सड़क बनाने व कमलानगर चुटकी देवरिया निवासियो ने 50 फिट कच्चे रास्ते को पक्का रास्ता बनवाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निरीक्षण कर सड़क निर्माण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इन्दरपुर निवासी रामचीज ने ग्राम प्रतापपुर में अपनी खेती की भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए कब्जा दिलाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम आनंदपुर निवासियों ने नाला को सफाई कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निरीक्षण कर सफाई कराने के निर्देश दिये।

निर्वतमान सभासद लियाकत अली ने वार्ड नं.3 किशनपुर सिसई में खुले विद्युत तार की जगह इन्सुलेटेड विद्युत लाइन लगाने व सिसई बंडिया में पाहा नहर की सफाई कराने व नहर की कवरिंग कराने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सफाई कराने एवं अधिशासी अभियंता को निरीक्षण कर नहर कवरिंग डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। पंत कालोनी निवासी चंद्रकला ने नगर पालिका द्वारा लगाये गये समर्सिबल पम्प से कनेेक्शन दिलाने का अनुरोध किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कनेक्शन देने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

तहसील दिवस में विधायक तिलक राज बेहड, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ आलोक शुक्ला,महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ वी के एस यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी एस के शर्मा,अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार,विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, पेयजल निगम सुनील जोशी, आरडब्लूडी अमित भारती, डीपीओ मुकुल चौधरी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नंदनी तोमर, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी,बीडीओ असित आनंद आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.