Friday, September 4, 2026

जिलाध्यक्ष युवामोर्चा विपिन सिंह गहलौत ने पैरालंपिक पदक विजेता मनोज सरकार का कुशलक्षेम जाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भारतीय जनता युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत  ने टोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मनोज सरकार के सड़क दुर्घटना में घायल होने के उपरांत स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने पर आज उनके रुद्रपुर आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।

जिलाध्यक्ष युवामोर्चा विपिन सिंह गहलौत ने पैरालंपिक पदक विजेता मनोज सरकार का कुशलक्षेम जाना

इस अवसर पर गहलौत ने मनोज सरकार जी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अदम्य साहस, संघर्ष और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है, उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मनोज सरकार जी शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः खेल जगत में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे,

मनोज सरकार जी ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह, शुभकामनाओं एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर युवामोर्चा से आदेश भारद्वाज, अशोक नेगी, मनीष गोस्वामी, विक्की राघव, मयंक माटा, सुनील, अभिषेक, अनुभव, विश्वजीत, संतोष, मनीष, मनोज एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.