Friday, September 4, 2026

जिला मीडिया संयोजक भाजपा उधमसिंह नगर विजय पाल सिंह तोमर ने रामनवमी की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उधमसिंह नगर।  जिला मीडिया संयोजक भाजपा उधमसिंह नगर विजय पाल सिंह तोमर ने पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक रहा है।

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास का प्रभावी मॉडल लागू हो रहा है, जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यटन को बढ़ावा, रोजगार सृजन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे राष्ट्र और राज्य के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अंत में उन्होंने भगवान श्रीराम से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.