Friday, September 4, 2026

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने साइकिल रैली/रेस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुनिवेशन ऑथोरिटी (SARRA) के तत्वाधान विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर खेल विभाग व समाज कल्याण विभाग के सहयोग से मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित साईकिल रैली/रेस को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा साइकिल रैली/रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया व ’’जल उत्सव सप्ताह’’ (1 जून से 15 जून 2026) का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से पानी को अनावश्यक नुकसान न करने, नदियों, जल स्रोतों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होने आमजन को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होने प्रतिभागियों को जल संरक्षण एवं संवर्द्धन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में लगभग कुल 235 प्रतिभागी उपस्थित थे जिसमें से 200 प्रतिभागियों ने साईकिल रेस में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में 6 बालक एवं 6 बालिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसमें से बालक वर्ग में अपूर्व बिष्ट प्रथम, देव समजदार द्वितीय, वेदान्स तृतीय एवं बालिकाओं में पल्लवी प्रथम, नीलम द्वितीय व साक्षी तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इनके साथ ही 3 बालक एवं 3 बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार भेंट स्वरुप दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी नगर, मुख्य कोषाधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार शुक्ल, सदस्य सचिव सारा/अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई सुशील कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.