Saturday, September 5, 2026

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उधम सिंह नगर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद के सभी नागरिकों को दीपों के पर्व दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के स्वस्थ, मंगलमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डीएम भदौरिया ने जनपदवासियों से अपील की, कि वे इस खुशियों के त्योहार को अपने परिवार और बच्चों के साथ मिलकर मनाएं तथा आतिशबाजी या पटाखों के दौरान बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।

उन्होंने लोगों से ईको-फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील करते हुए कहा कि ”हर व्यक्ति देश की समृद्धि के नाम एक दिया जरूर जलाए। साथ ही उन्होंने नागरिकों को ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने और सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया।”

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.