Friday, September 4, 2026

जिला बार एसोसिएशन चुनाव-संजीव अध्यक्ष,जसवंत सचिव,बिट्टा उपाध्यक्ष और कुलवीर कोषाध्यक्ष निर्वाचित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मतगणना के बाद संजीव फोगाट अध्यक्ष,जसवंत सिंह सचिव इंद्रजीत सिंह बिट्टा उपसचिव मनोज सावंत, कोषाध्यक्ष पद पर कुलवीर सिंह ने जीत हासिल की। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 10 पदों के लिए मतदान हुआ। इस बार कुल 604 मतदाता थे।

इनमें से 572 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। अध्यक्ष पद पर संजीव फोगाट,चरनजीत सिंह व धर्मेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर इंद्रजीत सिंह बिट्टा व जयंत दास, सचिव पद पर जसवंत सिंह,रघुवीर सिंह रावत व सर्वजीत कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर कुलवीर सिंह, राजीव कुमार शर्मा, सतपाल सिंह कालरा एवं सुखदर्शन सिंह चुनाव मैदान में थे। मंगलवार को सुबह 11 बजे मतगणना की शुरुआत हुई जो रात करीब 9 बजे तक चली। मुख्य चुनाव अधिकारी नवीन चन्द्र,सहायक चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सिंह,उमेश नाथ पांडे के मुताबिक 11 राउंड की मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित किए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर संजीव फोगाट 337 मत लेकर विजयी हुए। जबकि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी चरनजीत सिंह 191 व धर्मेंद्र शर्मा को 37 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर इंदरजीत बिट्टा ने 297 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी 246 मत लेने जयंत दास को 51 मत से हराया। जबकि सचिव पद पर जसवंत सिंह ने 210 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी 184 मत लेने वाले सर्वजीत को 26 मतों से हराया। रघुवीर को 165 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर कुलवीर सिंह ने 208 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। जबकि, सुखदर्शन को 173, सतपाल को 128 व राजीव को 53 मत मिले। उपसचिव पद पर मनोज सामंत ने 225 मतों के साथ जीत दर्ज की। इस सीट पर अन्य प्रत्याशी दिनेश गुप्ता को 116, रवि रविन्द्र सिंह को 106 व हरबंश लाल को 43 मत मिले। इसके अलावा गिरिराज कुमार लेखा परीक्षक, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी पुस्तकालय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकि शाहिद हुसैन,जगदीश बिष्ट वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य और अंकित सिडाना,अभिषेक गुप्ता,लालू प्रसाद कनिष्ठ सदस्य चुने गए। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.