Friday, September 4, 2026

ओमेक्स कॉलोनी में विवाद: युवक पर हमला, जान से मारने की धमकी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । पंतनगर थाना क्षेत्र के ओमेक्स कॉलोनी में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक दबंग युवक द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

अमेजन ए-104 ओमेक्स निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पुत्र करन का लेन-देन पृथ्वीपाल सिंह पुत्र मंजीत सिंह, निवासी लैम्डा-18 ओमेक्स से है। बीते 31 अगस्त को करन ने पृथ्वीपाल से पैसे मांगे तो उसने अपने घर बुलाकर भुगतान करने की बात कही। इस पर करन अपने भाई के साथ उसके घर पहुंचा।

आरोप है कि घर के भीतर बुलाकर पृथ्वीपाल ने गाली-गलौज करते हुए दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले तो पृथ्वीपाल ने धमकी दी कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार देगा।

राजेश कुमार का कहना है कि इसके बाद पृथ्वीपाल ने अपने वाहन (UK06BG-9719) से उनके पुत्रों की गाड़ी (UK06AU-845) को टक्कर मार दी, जिसमें वे बाल-बाल बचे। आरोप है कि उक्त युवक दबंग प्रवृत्ति का है और उसका आपराधिक इतिहास भी है।

राजेश ने बताया कि धमकी देने के इरादे से वह उनकी फर्म ‘वेला ग्लोबल गेन, एलएलपी’ सिडकुल भी पहुंचा था। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.