Friday, September 4, 2026

यहां सवारी भरने को लेकर टुकटुक चालकों में विवाद, दबंग ने निकाला चाकू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अग्रसेन चौक पर रविवार दोपहर टुकटुक चालकों के बीच सवारी भरने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने दबंगई दिखाते हुए चाकू निकाल लिया और अन्य चालकों को डराने-धमकाने लगा।

मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़कर बाजार चौकी भिजवा दिया। समय रहते पुलिस के पहुंचने से बड़ी अनहोनी टल गई।जानकारी के अनुसार अग्रसेन चौक पर गांधी पार्क की बाउंड्री के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा टुकटुक चालकों के लिए अस्थाई स्टैंड बनाकर लाइन से सवारी भरने की व्यवस्था की गई है। नियम के अनुसार चालक अपने क्रम से सवारियां बिठाते हैं।रविवार दोपहर सवारी भरने को लेकर दो चालकों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक चालक दबंगई दिखाते हुए अपने नंबर से पहले सवारी भरने की कोशिश कर रहा था। जब अन्य चालकों ने इसका विरोध किया तो वह आक्रोशित हो गया और अचानक चाकू निकालकर धमकाने लगा। इससे अन्य चालक दहशत में आ गए और मौके पर जमकर हंगामा हो गया।इस बीच ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। उसे बाजार चौकी भेज दिया गया है। पुलिस के समय रहते पहुंचने से संभावित घटना टल गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.