Friday, September 4, 2026

प्रबुद्ध जन गोष्ठी में मोदी-धामी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को शहर के आर्क होटल में एक भव्य प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट मौजूद रहे। उन्होंने ने महिला सशक्तिकरण, फिट इंडिया, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, सिन्दूर ऑपरेशन, बॉर्डर सुरक्षा,लोकल फॉर वोकल सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

गोष्ठी का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सांसद अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महापौर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री तरुण दत्ता ने किया।

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। चाहे आर्थिक क्षेत्र हो, सामाजिक सुधार हों या सैन्य क्षेत्र की मजबूती। देश ने हर मोर्चे पर नई ऊंचाइयां छुई हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है, उज्जवला योजना से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है, पीएम आवास योजना ने लाखों परिवारों को छत दी है और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान ने युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले हैं।

 

भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि मजबूत हुई है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने भी अल्प समय में बड़े फैसले लिए हैं। समान नागरिक संहिता लागू करना, नकल विरोधी कानून, सख्त भू-कानून और पर्यटन को गति देने के कदम, सभी इस बात के प्रमाण हैं कि धामी सरकार प्रदेश को नई दिशा दे रही है।

 

जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की कार्यसंस्कृति का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जन्मदिन जनता की सेवा को समर्पित करना इस बात का प्रतीक है कि पार्टी का मूल उद्देश्य केवल सत्ता नहीं बल्कि समाज का कल्याण है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आज हर वर्ग को मिल रहा है। किसान सम्मान निधि से किसानों को राहत मिली है, आयुष्मान भारत से गरीबों का मुफ्त इलाज संभव हुआ है, और धामी सरकार की छात्रवृत्ति एवं महिला कल्याणकारी योजनाएं समाज को सशक्त बना रही हैं। जिंदल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विकास की जिस गति से आगे बढ़ाया है, वह विश्व के लिए उदाहरण है। उन्होंने कहा कि शहर और गांव दोनों स्तर पर केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का असर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उज्जवला योजना से महिलाओं को धुएं से आज़ादी मिली है, आवास योजना से गरीबों के सपनों को घर मिला है और स्वच्छ भारत अभियान ने समाज में स्वच्छता के प्रति चेतना जगाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की जरूरतों को समझते हुए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं और निवेश को आकर्षित करने के लिए ठोस प्रयास किए हैं। शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर नगर निगम भी सरकार की सोच के अनुरूप जनसेवा को प्राथमिकता दे रहा है और आगे भी जनता के सहयोग से शहर को बेहतर बनाने की दिशा में काम करता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आहजवान भी किया।

 

गोष्ठी में अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल वादे नहीं किए बल्कि उन्हें धरातल पर उतारा। जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुंच रहा है।

 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, महापौर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, कार्यक्रम संयोजक हिमांशु शुक्ला, विवेक सक्सेना, प्रमोद मित्तल, विजय तोमर, मोर सिंह यादव, अमित नारंग, शालिनी बोरा, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मुकेश पाल, जितेन्द्र संधू, पारस चुघ, रोशन अरोरा, अक्षय गहलौत, सुरेन्द्र चौधरी, सुरेश कोली, अनुभव चौधरी, सरिता चौधरी, रश्मि रस्तौगी, आशा मुंजाल, प्रेमलता, पार्षद पवन राणा, एमपी मौर्या, बीनू, विष्णु, गिरीश पाल, मुकेश रस्तौगी, राजेश जग्गा, चन्द्रसेन कोली, माही सकलानी, रेनू जुनेजा, पिंकी चतुर्वेदी, देव मेनन, मुकेश वशिष्ठ, दिलीप अधिकारी, अनुज शर्मा, विवेक दीप सिंह, गोपाल पटल, बिट्टू चौहान, रचित सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा,कपिल शर्मा, डॉ भारद्वाज, नरेश उप्रेती, मोहन तिवारी, मयंक अग्रवाल, सरो राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.