Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड स्टेट पैरालंपिक गेम्स 26 मे सिटिंग वॉलीबॉल में उधम सिंह नगर के दिव्यांग खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में आयोजित 3rd उत्तराखंड स्टेट पैरालंपिक गेम्स 26 मे सिटिंग वॉलीबॉल में उधम सिंह नगर के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

डिसएबल स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश महासचिव हरीश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रही है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया तथा खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई।

सिटिंग वॉलीबॉल के महत्वपूर्ण मुकाबले में देहरादून और उधम सिंह नगर की टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। मैच की शुरुआत से ही उधम सिंह नगर की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और देहरादून की टीम पर दबाव बनाए रखा।

पहले सेट में उधम सिंह नगर की टीम ने बेहतरीन समन्वय और रणनीति के साथ खेलते हुए 25-15 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भी टीम ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 25-12 से जीत हासिल की। तीसरे सेट में देहरादून की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन उधम सिंह नगर की मजबूत पकड़ के सामने टिक नहीं सकी और यह सेट भी 25-16 से उधम सिंह नगर के नाम रहा।

इस प्रकार उधम सिंह नगर की टीम ने लगातार तीनों सेट जीतकर मैच अपने नाम किया और प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

मैच के दौरान खेल प्रेमियों और दर्शकों की अच्छी खासी उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव श्रीमती अमिता एवं एनआईएस कोच प्रेम कुमार को इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी इसी तरह के रोमांचक खेल देखने को मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.