Friday, September 4, 2026

काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री मुलाकात कर की मांग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से संसद भवन में मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि काठगोदाम कुमाऊं का प्रमुख रेलवे स्टेशन और पूरे क्षेत्र का प्रवेश द्वार है, जहां से प्रतिदिन लाखों पर्यटक, विद्यार्थी, व्यापारी और स्थानीय यात्री आवागमन करते हैं।

सांसद ने अपना मांग पत्र देते हुए कहा कि वर्तमान में काठगोदाम और दिल्ली के बीच रेल सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन उनकी समय-सारणी और गति यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। यदि सुबह काठगोदाम से वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित की जाती है, तो यात्री सुबह दिल्ली पहुंच सकेंगे और शाम को दिल्ली से लौटकर उसी दिन काठगोदाम पहुंचने की सुविधा प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलेगी, स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय जनता लंबे समय से इस मांग को लगातार उठा रही है।

अजय भट्ट ने यह भी उल्लेख किया कि इस संबंध में वह पहले भी दो बार रेल मंत्री को पत्र लिख चुके हैं और व्यक्तिगत रूप से भी इस विषय पर आग्रह कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के बीच दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.