Saturday, September 5, 2026

महापौर से की खाली पड़ी भूमि पर पार्क बनाने की मांग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। सुभाष कालोनी वार्ड नं. 29 में पुलिस चौकी के पास खाली पड़ी भूमि पर पार्क बनाने की मांग को लेकर वार्डवासियों ने महापौर विकास शर्मा से उनके कार्यालय में भेंट की और उन्हें अपनी मांग से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल के नेतृत्व में महापौर को ज्ञापन प्रेषित करते हुए वार्डवासियों ने कहा कि वार्ड नं. 29 सुभाष कालोनी में पुलिस चौकी के पास भूमि खाली पड़ी है, जिसका सदुपयोग करते हुए यहां पर सुंदर पार्क विकसित किया जाये तो वार्ड के लोगों को सुबह शाम टहलने के लिए स्थान मिल सकता है और बच्चों को भी यहां पर खेलकूद गतिविधियों के लिए स्थान मिल सकता है। वार्डवासियों ने जनहित में उक्त खाली भूमि पर सुंदर पार्क विकसित करने की मांग की। साथ ही महापौर को वार्ड की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।

महापौर ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि रूद्रपुर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। कुछ नये पार्कों के लिए हाल ही में प्रस्ताव पारित हो चुके हैं। जिन वार्डों में भी पार्क के लिए जगह खाली होगी वहां पर भी वार्ड नये पार्क विकसित किये जायेंगे साथ ही पुराने बदहाल पार्कों का भी सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता से जो वायदे किये थे उन्हें पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पारस चुघ,पार्षद रूबी पाल,आशीष यादव अमन विर्क धीरज सिंह विवेक रावत,कमल पाल ,अमन पाल,अजय पाल,सतनाम सिंह,प्रमोद साहनी,अखिलेश अग्रवाल, अरविंद शर्मा,राजदीप पाल, चंद्रपाल,बाबूराम, सतपाल,राहुल पाल, प्रदीप पाल,प्रमोद रस्तोगी,अनिल पाल,वीरू पाल,चमन लाल,राजेश पाल,विकास पाल,कन्हैया पाल,रंजीत पाल,मदनपाल, रिंकू मौर्या,पप्पू पाल,सतपाल,हर्ष पाल,सोनू पाल,मुनीश,रोहित,काका ,महेंद्र थापा आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.