Saturday, September 5, 2026

दिल्ली को फिर मिलेगी महिला सीएम,जाने कौन-कौन हैं संभावित नाम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,न‌ई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने‌ प्रचंड जीत हासिल की है।दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की घोषणा आज या कल में हो सकती है।भाजपा में इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।इस बार पार्टी अपने नवनिर्वाचित विधायकों में से किसी महिला को मुख्यमंत्री बना सकती है।एक उपमुख्यमंत्री की भी नियुक्ति की संभावना है।ऐसे में अगर कोई महिला दिल्ली की सीएम बनेगी तो आतिशी के बाद फिर से दिल्ली को महिला सीएम मिल जाएगी।सूत्रों के मुताबिक नए मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलित नेताओं की भागीदारी होने की उम्मीद है।

*भाजपा में मंथन जारी,कौन होगा सीएम*

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने संकेत दिया कि पार्टी अपने सभी विकल्पों पर सावधानी से विचार कर रही है।राजनीतिक रूप से सबसे अच्छा काम करने वाले के आधार पर,पूर्वांचल पृष्ठभूमि,एक सिख नेता या एक महिला के उम्मीदवार पर विचार किया जा रहा है।मध्य प्रदेश,राजस्थान और ओडिशा के पिछले चुनावों से पता चलता है कि पार्टी नेतृत्व कोई बड़ी घोषणा करने से पहले अपने फैसले को फिलहाल गुप्त रखना चाहती है। ऐसे में लोगों के बीच ये उत्सुकता है कि आखिर सीएम कौन होगा।

*भाजपा के संभावित महिला चेहरे*

रेखा गुप्ता- रेखा गुप्ताा शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं।रेखा गुप्ता को इस लिस्ट में सबसे आगे देखा जा रहा है।रेखा गुप्ता भाजपा की महिला शाखा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

शिखा रॉय -शिखा राय ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं।सीएम रेस में मजबूत दावेदार हैं।शिखा राय ने आप के सौरभ भारद्वाज को हराया है।

पूनम शर्मा- वजीरपुर विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं।नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान भी इस लिस्ट में हैं। नीलम पहलवान ने 1,01,708 वोटों के साथ बड़ी जीत हासिल की।

बता दें कि ऐसे में दिल्ली के लिए सीएम अगर एक महिला को चुना जाता है तो वह दिल्ली की महिला मुख्यमंत्रियों की सूची में वह नाम शामिल हो जाएगा।इससे पहले दिल्ली में सुषमा स्वराज (भाजपा), शीला दीक्षित (कांग्रेस), और आतिशी (आप) महिला सीएम रह चुकी हैं।

*अन्य संभावित सीएम*

इन महिला उम्मीदवारों के साथ ही सीएम के लिए अन्य नामों पर भी विचार किया जा रहा है।पार्टी के कुछ अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि विजेंद्र गुप्ता (रोहिणी विधायक),अजय महावर (घोंडा विधायक) और अभय वर्मा (लक्ष्मी नगर विधायक) में से भी कोई सीएम का चेहरा सकता है।कभी आप सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा और भाजपा में शामिल हुए प्रवेश सिंह वर्मा की भी चर्चा जोर शोर से चल रही है।प्रवेश सिंह वर्मा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साफ कर दिया है कि सीएम कौन होगा इसका अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में सीएम के शपथ ग्रहण का समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद होगा। भाजपा दिल्ली में अपनी वापसी के लिए एक भव्य कार्यक्रम की योजना बना रही है,जिसमें सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.