भोंपूराम खबरी। नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखाता निवासी एक युवक के सात वर्षीय बच्चे की उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक तालाब में शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वाले बच्चे की शव को लालकुआ घर लेकर आए तो उसके शरीर पर चोट के निशान और प्राइवेट पार्ट से खून निकलने पर हत्या और बच्चे के साथ हुए कुकर्म की संभावना को देखते हुए परिवार वाले लालकुआं कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस ने पूरे मामले में पंचनामे के बाद बच्चे की शव को पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की है। परिवार वालों ने लालकुआं कोतवाली पुलिस में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराया है।
मामा के शादी में होने गया था शामिल मिली मौत
बताया जा रहा की बिंदुखत्ता निवासी युवक की पत्नी अपने 7 वर्षीय इकलौते पुत्र के साथ उत्तर प्रदेश के जिला मऊ स्थित ग्राम कटिहारी ( बढ़कापुरा) में मामा की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 27 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे बच्चा अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों व रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके लगभग एक घंटे बाद घर से करीब 80 से 100 मीटर दूर स्थित तालाब में मासूम का शव तैरता हुआ मिला। घटना के बाद परिवार ने इसे डूबने से हुई मौत मान लिया और शव को लालकुआं ले आए।
लेकिन मामला उस समय पूरी तरह पलट गया जब शनिवार गौला नदी किनारे अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान परिजनों की नजर बच्चे के शरीर पर चोट के निशानों और प्रवेट पार्ट से बह रहे खून पर पड़ी। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। अनहोनी की आशंका जताते हुए सूचना लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी जहां पुलिस ने पूरे मामले में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
परिवार वालों ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी है। जांच के बाद जीरो एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है। परिवार वालों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है।




