Friday, September 4, 2026

वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध निझावन का निधन, शोक व्याप्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। पांच दशक से पत्रकारिता क्षेत्र में अहम भूमिका निभाते चले आ रहे दैनिक दशानन के संपादक अनिरुद्ध निझावन का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। वह लगभग 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से काशीपुर में शोक छा गया। यहां बता दे की अलीगंज रोड स्थित ग्राम फसियापूरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध निझावन का पिछले एक माह से स्वास्थ्य खराब चल रहा था।

शुक्रवार को उन्होंने अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। उन्होंने हमेशा जनपक्षीय पत्रकारिता की। उनके निधन की खबर लगते ही काशीपुर मीडिया सेंटर के समस्त पदाधिकारी व सदस्य गणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विभिन्न संगठनों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री निझावान का अचानक चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक क्षति माना जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। उनके निधन पर काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी, कार्यकारी अध्यक्ष सोनू जैन, महामंत्री विपिन ठाकुर, गजेंद्र सिंह यादव, आरडी खान, कुंदन बिष्ट, दीप पाठक, अनुराग गंगोला, आदर्श सिंह, अरुण कुमार, राजीव कुमार, एफ यू खान, रफी खान, विनोद भगत, नाजिम मंसूरी, अभिषेक रावत, अनिल सिंधवानी, नवीन अरोड़ा, जसपाल चड्ढा, गुरविंदर सिंह, राजेश शर्मा, विनोद सिंह, सावित्री सक्सेना आदि ने शोक जताया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.