Friday, September 4, 2026

खेत में लगे पेड़ से युवक का शव मिला लटका , इलाके में फैली सनसनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिंदुखेड़ा में सोमवार सुबह एक खेत में लगे पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पास से बरामद आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है।सोमवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने बिंदुखेड़ा के एक खेत में पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद एसएसआई अनिल जोशी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा।

तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिससे पता चला है कि वह उत्तर प्रदेश का निवासी था और वर्तमान में रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में रहकर कामकाज करता था।एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक बाइक भी खड़ी मिली है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्म हत्या मानकर जांच कर रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.