भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। हल्द्वानी रोड टांडा जंगल में सड़क किनारे मिले शव की शिनाख्त पिथौरागढ़ के थाना नाचनी मूर्ति नापड़ निवासी भूपेंद्र सिंह चुफाल उर्फ बॉबी पुत्र नंदन सिंह चुफाल के रूप में हुई। मृतक की बहन हेमा ने पहचान की। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर थानाध्यक्ष पंतनगर सुंदरम शर्मा को रेंजर ने सूचना दी कि डिमरी ब्लाक प्लांट 19 टांडा जंगल सड़क किनारे लाश पड़ी है।
सूचना पर पुलिस के अधिकारियों को मिली थी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो वायरल की गई। मंगलवार सुबह मृतक की बहन हेमा अपने पति समेत अन्य रिश्तेदार यहां पहुंचे। हेमा ने शव की पहचान अपने भाई भूपेन्द्र सिंह चुफाल उर्फ बॉबी के रूप में की। एसपी सिटी ने बताया कि मृतक दिल्ली में प्राईवेट नौकरी करता था और शनिवार को दिल्ली से घर के लिए निकला था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना का जल्दी खुलासा किया जाएगा। उधर भाई का शव देखा बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।




