Saturday, September 5, 2026

यहां नदी में डूबा युवक, शव बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रामनगर में एक युवक के नदी में डूबने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना कोतवाली रामनगर को शाम करीब 5:30 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद फायर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर रात तक चले अभियान में युवक का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी सर्च ऑपरेशन में शामिल किया गया।

आज रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू किया गया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान खीम राम पुत्र दीवानी राम, निवासी लाल नगरी देघाट, अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल फायर रेस्क्यू टीम रामनगर के सदस्य: लीडिंग फायरमैन सुशील कुमार, फायरमैन प्रशांत शर्मा, अजीत सिंह, पुष्कर रावत एवं विपिन कंबोज।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.