Friday, September 4, 2026

होटल में मिले युवक-युवती के शव, जताई जा रही ये आशंका

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। होटल के कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

मामला हरिद्वार जिले के रूड़की क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार डबल फाटक स्थित आर्यन होटल में गुरुवार शाम एक युवक और युवती ने कमरा बुक कराया था। शुक्रवार सुबह होटल कर्मचारी कमरे की सफाई के लिए पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। दोपहर 12 बजे चेकआउट का समय बीत जाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल प्रबंधन को संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल प्रबंधन की सहायता से दूसरी चाबी के जरिए कमरे का दरवाजा खोला। अंदर युवक और युवती अचेत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने तत्काल दोनों को जांच के लिए देखा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में कीटनाशक पदार्थ सेवन की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान सागर निवासी नाथुखेड़ी के रूप में हुई है, जबकि युवती लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और पारिवारिक असहमति के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है।

घटनास्थल से पुलिस ने कुछ अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं। मामले में सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.