Friday, September 4, 2026

दरऊ आलिम हत्याकांड, पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। दरऊ हत्याकांड का एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त राइफल बरामद कु। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। बता दें कि 18 अगस्त 2025 को दरऊ में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दिनदहाड़े दूसरे पक्ष के घर में धावा बोलकर ताबड़तोड फायरिंग की थी, जिसमें आलिम नाम के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

जबकि कुछ अन्य घायल हुए थे। इस मामले में शमी पुत्र अकरम अहमद निवासी ग्राम दरऊ ने थाना किच्छा में तहरीर दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों के विरुद्ध नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार कोतवाली किच्छा कर रहे। जबकि दूसरी तहरीर मीना ने दी थी जिसके आधार पर मुजाहिद आदि अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की जा रही है।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देऽते हुए अलग-अलग 6 टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों मुकदमे में नामित अभियुक्तों की गिरफ्रतारी हेतु करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन तथा मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से छिपने के सम्भावित स्थानों जनपद-नैनीताल, ऊधमसिह नगर,उत्तर प्रदेश के रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि स्थानों लगातार दविशे दी गयी। बुध़वार को मुखबिर की सूचना पर तौसीफ खान पुत्र साजिद खान निवासी ग्राम दरऊ थाना किच्छा क्षेत्र ढाबा बरेली रोड से गिरफ्रतार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आलिम हत्याकांड मे उसके द्वारा रायफल से फायर किया गया था। पुलिस ने तौसिफ की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त राइफल अभियुक्त के घर से बरामद की। एसएसपी ने बताया कि इससे पहले पुलिस मामले में चार आरोपियों को भी गिरफ्रतार कर चुकी है। अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक पहले जेल भेजे गए आरोपियों में तीन आलिम हत्याकांड के और एक डकैती का शामिल। जबकि आज जेल भेजा जा आरोपी हत्याकांड और डकैती में शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.