Saturday, September 5, 2026

चारधाम यात्रा से पहले चमोली में दरकी पहाड़ी, हाईवे घंटों बंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा से पहले मौसम लगातार नई चुनौतियां खड़ी कर रहा है। ताजा मामला चमोली जिले का है, जहां बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक हुए भूस्खलन ने यात्रा तैयारियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।

शुक्रवार को गोविंदघाट से पहले पिनौला क्षेत्र में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरककर सीधे हाईवे पर आ गिरा। मलबा गिरने से बदरीनाथ मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान कोई वाहन मलबे की चपेट में नहीं आया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर भारी मशीनें तैनात कर दी गईं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को दोबारा आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

ज्योतिर्मठ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत के अनुसार, “हाईवे अब पूरी तरह सुचारू है, लेकिन यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है।”

DM ने किया निरीक्षण, चुनौतियां अभी बरकरार

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम के कारण अचानक भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, ऐसे में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

19 अप्रैल – गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे

22 अप्रैल – केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे

23 अप्रैल – बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंqगे

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.