भोंपूराम खबरी। आगरा में CTET का एग्जाम देने आए छात्रों ने नेशनल हाईवे 92 को ब्लॉक कर दिया। वजह बताई जा रही है कि छात्रों का समय से एग्जाम नहीं हुआ, तो गुस्से में उन्होने नेशनल हाईवे 92 पर जाम लगा दिया. छात्रों का आरोप है कि आगरा एत्माउद्दौला क्षेत्र में स्थित वनस्थली कॉलेज में पेपर के लिए चार लैब बनाई गई थीं। लेकिन सिर्फ एक लैब में पेपर चल रहा था. वहीं, बाकी तीन लैब में यह कहकर पेपर बंद कर दिया गया कि सर्वर डाउन चल रहे हैं. एग्जाम ना होने की वजह से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने काफी देर तक स्कूल के बाहर हंगामा काटा और बाद में नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।




