भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आवास विकास स्थित शिव मंदिर के पीछे वाले गेट के सामने वार्ड नंबर 39 के पार्षद सौरव राज बेहड़ का नया कार्यालय शुरू किया गया है। कार्यालय के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे पार्षद तक पहुँचाने में सुविधा मिलेगी।
कार्यालय के बाहर लगाए गए बोर्ड पर पार्षद का नाम, वार्ड नंबर तथा संपर्क सूत्र भी प्रदर्शित किया गया है, जिससे आम नागरिक आसानी से संपर्क कर सकेंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और तेज़ी से हो सकेगा।
पार्षद सौरव राज बेहड़ ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देना और जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे किसी भी समस्या के लिए निःसंकोच कार्यालय में संपर्क करें।




