Friday, September 4, 2026

पंतनगर विश्वविद्यालय के ठेका श्रमिकों को मिलेगा लंबित महंगाई भत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कुलपति का जताया आभार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप द्वारा विश्वविद्यालय के ठेका कर्मियों एवं श्रमिकों का विगत तीन वर्षों से लंबित महंगाई भत्ता जारी किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया है।

ज्ञातव्य है कि विश्वविद्यालय के ठेका श्रमिकों को पिछले तीन वर्षों से महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिसके चलते श्रमिकों में असंतोष की भावना व्याप्त थी। श्रमिकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने 28 अप्रैल को विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप से मुलाकात कर विषय पर विस्तार से चर्चा की थी तथा श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की थी।

जिस पर कार्रवाई करते हुए कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप के निर्देशानुसार संयुक्त निदेशक श्रम कल्याण द्वारा आदेश जारी कर विश्वविद्यालय के समस्त ठेका कर्मियों एवं मजदूरों को महंगाई भत्ते का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि यह निर्णय श्रमिक हितों की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदम है, जिससे हजारों श्रमिकों एवं उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने श्रमिकों के हित में संवेदनशील निर्णय लेने हेतु कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.