Saturday, September 5, 2026

कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।

जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन 70 सालों में कांग्रेस के कार्यकाल का बखान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू , इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गांधी, डॉ मनमोहन सिंह जी ने तक 1947 से लेकर 2014 तक भारत को शून्य से शिखर तक ले जाने का काम कांग्रेस ने किया ।

दो दिवसीय प्रशिक्षण से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ । वक्ताओं ने कहा कांग्रेस विचारधारा के जिन लोगों ने देश की आजादी में अपना योगदान देकर अपनी जिंदगी इस देश के लिए कुर्बान की । आज भाजपा के लोग हमारे उन कुछ नेताओं का नाम लेकर सत्ता हथियाने का कुप्रयास करते आ रही है और इस प्रयास में सफल भी रही है इस बात में विशेष ध्यान दिया गया, हम सब लोगों को भाजपा ( पूर्व मे हिंदू सभा ) कहा जाता था । उन नेताओं का उनके प्रति क्या शब्द बोले थे। हम सब लोगों को निश्चित तौर पर जरूर जनता को उनके घरों में जाकर ,बताने की आवश्यकता है। जब जवाहरलाल नेहरू जी की पत्नी का देहांत विदेश में हुआ था, पारिवारिक मित्र तौर पर सुभाष चंद्र बोस ने उनकी बॉडी को लेने के लिए नाते हस्ताक्षर किए थे। उसे दौरान नेहरू जी वहां नहीं जा पा रहे थे।सुभाष चंद्र बोस जी ने ही महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का उद्घोष देश की आजादी से पहले किया था। कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी जी एवं उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी एवं प्रशिक्षण प्रभारी नव प्रभात जी का हार्दिक आभार किया कि प्रदेश में यह प्रशिक्षण हो पाया एवं सभी जिला रुद्रपुर उधम सिंह नगर के समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद जिन्होंने यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिभाग किया ।

ट्रेनिंग के उपरांत राष्ट्रीय ट्रेनर सीता राम लांबा जी को एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त कर शोल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया ।

कांग्रेस के दो दिन ट्रेनिंग लेने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदेश द्वारा जारी प्रमाण पत्र सौप कर कांग्रेस की विचारधारा नीतियों एवं हमारे महापुरुषों के सपने का भारत बनाने के साथ महात्मा गांधी जी के नारे #डरो_मत के सिद्धांत पर चलकर अपने नेता राहुल गांधी जी को और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष काशीपुर मुशर्रफ, संदीप चीमा ,गुड्डू तिवारी ,अलका पाल, राजेंद्र पाटु, ममता हालदार, दर्शन कोली गुलशन सिंधी नजाकत खान, योगेश चौहान , मोनिका डाली ,पूजा , अजय सिंह, शैलेंद्र शर्मा विजय यादव, सरस्वती आदि कई दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.