Friday, September 4, 2026

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने किसानों के लंबित बकाया भुगतान पर जताई चिंता

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में गन्ने का पिराई सत्र समाप्त हुए लगभग दो माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक बाजपुर, नादेही, किच्छा और डोईवाला शुगर फैक्ट्री ने किसानों का भुगतान नहीं किया है, जो कि एक बड़ी समस्या है। बाजपुर शुगर फैक्ट्री ने 29 दिसंबर 2025 तक भुगतान किया था, लेकिन अभी भी 26 करोड़ 16 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान बकाया है। इसी तरह, नादेही शुगर फैक्ट्री ने 15 जनवरी 2026 तक भुगतान किया था, लेकिन 8 करोड़ 51 लाख 23 हजार रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

 

किच्छा शुगर फैक्ट्री ने 31 जनवरी 2026 तक भुगतान किया था, लेकिन 20 करोड़ 51 लाख 67 हजार रुपये का भुगतान बकाया है। डोईवाला शुगर फैक्ट्री ने 21 जनवरी 2026 तक भुगतान किया था, लेकिन 26 करोड़ 27 लाख 26 हजार रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इस तरह, लगभग 81 करोड़ 47 लाख रुपये का भुगतान किसानों का बकाया है। डॉ. गणेश उपाध्याय, प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह किसानों का भुगतान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि अगर किसान जब बैंक से उधखर लेता है उसी दिन से ब्याज चढ़ जाता है, क्या सरकार बकाये भुगतान का ब्याज सहित भुगतान करेगी। अगर किसानों को उनके बकाये का भुगतान नहीं किया गया, तो इसका खामियाजा सरकार को आने वाली विधानसभा चुनाव 2027 में भुगतना पड़ेगा । अब समय आ गया है कि किसानों के अपने हितों के लिए एकजुट होना बहुत जरूरी है सरकार कुंभ करणीय नींद में सोई हुई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.