Friday, September 4, 2026

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का दौरा, कुमारी शैलजा कल हल्द्वानी में

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी।  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा 7 अगस्त (शुक्रवार) को हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

इस दौरान कांग्रेस की ओर से 8 अगस्त को होने वाली मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर जानकारी साझा की जाएगी।

प्रेस वार्ता में उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, मनोज यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी तथा हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.