Friday, September 4, 2026

कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत नर्सिंग एकता मंच के सदस्यों का आंदोलन अब उग्र रूप लेता जा रहा है। बुधवार को परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़े आंदोलनकारियों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचीं कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला भी आंदोलनकारियों के साथ टंकी पर डटी रहीं। आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ने और आत्मदाह के प्रयास की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले करीब साढ़े पांच महीने से नर्सिंग बेरोजगार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों की मुख्य मांग है कि वर्षवार भर्ती कर वरिष्ठता के आधार पर नियुक्तियां दी जाएं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके चलते उन्हें आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ा। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर शासनादेश जारी नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। लंबे समय से भोजन और सामान्य दिनचर्या बाधित होने के कारण आंदोलनकारियों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। मंगलवार देर रात आंदोलन उस समय और अधिक उग्र हो गया जब करीब 40 घंटे से टंकी पर चढ़े आंदोलनकारियों में शामिल कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला ने कथित रूप से खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि उनके साथ मौजूद अन्य आंदोलनकारियों ने समय रहते उन्हें रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद नीचे धरने पर बैठे सैकड़ों आंदोलनकारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क जाम कर दी। बताया जा रहा है कि शाम छह बजे से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठे रहे।आंदोलनकारियों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता भी हुई। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से आश्वासन भेजे जाने के बाद कांग्रेस के कई नेता भी आंदोलनकारियों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन आंदोलनकारी शासनादेश जारी होने तक आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केवल आश्वासन नहीं बल्कि ििलखत आदेश जारी होने के बाद ही आंदोलन खत्म किया जाएगा।मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। टंकी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.