Friday, September 4, 2026

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले बवाल, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले नैनीताल में राजनीतिक संग्राम ने उग्र रूप ले लिया है। कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि वोट देने जा रहे उसके 6 से 7 जिला पंचायत सदस्यों को अपने साथ ले जाने कोशिश की गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ धक्का-मुक्की, पूर्व विधायक संजीव आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई है। आरोप है कि यह हमला सिविल ड्रेस में मौजूद लोगों ने किया, जबकि पुलिस मौके पर मूकदर्शक बनी रही।

पूरा घटनाक्रम यशपाल आर्य के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने बताया कि इस झड़प में उनके पति पर भी हमला हुआ और कई कांग्रेस सदस्यों के कपड़े फाड़ दिए गए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा हर हाल में चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालात को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव तेज हो गया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.