भोंपूराम खबरी। भाजपा सरकार की दमनात्मक कार्यवाही- छात्र युवाओं के आंदोलन से घबराई भाजपा सरकार ने 20 जुलाई को दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंचने से रोकने के लिए लालकुआं में किया आइसा से जुड़े छात्र युवाओं को लिया अवैध हिरासत में।
20 जुलाई को जंतर मंतर पर पहुंचने के लिए लालकुंआ से दिल्ली रवाना हुए आइसा के राज्य सचिव धीरज कुमार समेत 4 छात्रों को पुलिस ने लालकुआं में सेंचुरी पेपर मिल के पास से रास्ते में ही उठा लिया। पुलिस द्वारा छात्रों को उठाने की कार्यवाही भाजपा सरकार के इशारे पर है। भाजपा सरकार युवाओ को दिल्ली जाने से रोकने की कार्यवाही आंदोलन को असफल करने की है। यह कार्यवाही दर्शाती है कि सरकार जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन से घबराई है। इसलिए भाजपा सरकार पुलिस के बल पर छात्र आंदोलन को असफल करने के लिए दमनात्मक कार्यवाही कर रही है। भाजपा सरकार की इस दमनात्मक कार्यवाही से छात्रों का मनोबल टूटने वाला नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। छात्रों की मांगे माननी होगी।




