भोंपूराम खबरी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बार फिर से कमर्शियल सिलेंडर में बढ़ोतरी कर दी है। 1 जून को 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, इससे कमर्शियल सिलेंडर 3167 रुपए 50 पैसे का हो गया है।
वहीं इसके अलावा पांच किग्रा के सिलेंडर में 9. 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है इससे यह सिलेंडर अब 850 रुपए का हो गया है। घरेलू सिलेंडर में किसी तरीके की कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है इसकी कीमत 925 रुपए 50 पैसे है।
खाना-पीना फिर हो सकता है महंगा
राहत वाली बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन होटल, रेस्तरां और शादियों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है।




