Friday, September 4, 2026

कॉमेडियन कुणाल कामरा की एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी से बवाल, कई जगह तोड़फोड़, FIR दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कॉमेडियन कुणाल कामरा(Kunal Kamra) विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(Eknath Shinde) पर तंज कसना उन पर भारी पड़ गया है। उनके इस तंज पर शिवसैनिक एक्टिव हो गए हैं। बवाल खड़ा हो गया है। अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाने वाले कुणाल कामरा ने अपने कार्यक्रम में महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए एकनाथ शिंदे पर कड़ा निशाना साधा है। उन्होंने अपनी कविता के जरिए शिंदे को गद्दार कह दिया है। इस विवादित बयान के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा के मुंबई स्थित स्टूडियो में गुस्साए शिवसैनिकों ने तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी और अमित साह पर भी निशाना साधा है। इस विवादित बयान के बाद थार थाने में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

दरअसल, कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे, शिवसेना, एनसीपी और बीजेपी पर तंज कसा है। कॉमेडियन ने अपने शो में चुटकी लेते हुए कहा, ‘शिवसेना, बीजेपी से बाहर आ गई। फिर शिवसेना, शिवसेना से बाहर आ गई। फिर एनसीपी, एनसीपी से निकल गई। एक मतदाता को 9 बटन दे दिए गए। हर कोई कंफ्यूज था। पार्टी की शुरुआत एक व्यक्ति ने की थी। वो ठाणे से आते हैं। मुंबई का एक बड़ा जिला है।’ इसके बाद कुणाल एक गाना गाते हैं, जिसमें वो एकनाथ शिंदे के नाम पर ‘गद्दार’ का जिक्र करते हैं।

कुणाल कामरा ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के हिंदी गाने के तर्ज पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा और उन्हें ‘गद्दार’ बता दिया। उनके इस बयान के बाद शिवसेना के कार्यकर्ता उनके खिलाफ एफआईआर की मांग करने लगे। यहां तक कि शिवसैनिकों ने कुणाल कामरा के स्टूडियो में तोड़फोड़

तक कर दी। वो गाना गाते हैं, ‘थाणे की रिक्शा… चेहरे पर दाढ़ी…आंखों पे चश्मा, हाय! थाणे की रिक्शा … चेहरे पर दाढ़ी… आंखों पे चश्मा हाय! एक झलक दिखलाए कभी गुवाहाटी में छुप जाए, मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए ! थाणे की रिक्शा… चेहरे पर दाढ़ी…आंखों पे चश्मा हाय! मंत्री नहीं वो दल MILIVE हैं और कहां क्या जाए? जिस थाली में खाए उसमें ही वो छेद कर जाए। मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोद में मिल जाए। तीर कमान मिला है इसको, बाप मेरा ये चाहे ! थाणे की रिक्शा… चेहरे पर दाढ़ी… आंखों पे चश्मा हाय!’

कुणाल यहीं नहीं रुकते हैं। गाने के बाद उन्होंने कहा, ‘सोचो ये पॉलिटिक्स थी इनकी । परिवारवाद खत्म करना था इनको। बाप ही छीन लिया। क्या रिप्लाई होगा भई। मैं मिलूं कल तेंदुलकर के बेटे को कि आज भाई लंच पर मिलते हैं। आधा घंटा तेंदुलकर की तारीफ करूं और फिर कह दूं कि आज से वो मेरा बाप है। तू ढूंढ ले कोई और ऑन द वे ।’

शिंदे गुट की कामरा को चेतावनी

कुणाल कामरा का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर से गरमा गया है। इस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया गया है। उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वो एक ऐसे नेता हैं जो खुद के दम पर ऑटो चालक को लेकर भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य का सीएम बना दिया। उन पर की गई टिप्पणी में वर्गवाद अहंकार की आती है। इसके साथ ही शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कामरा को चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे। नरेश ने वीडियो शेयर वार्निंग देते हुए कहा कि कामरा भारत से भागने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

संजय राउत और आदित्य ठाकरे ने किया सपोर्ट

अब कुणाल कामरा के इस वीडियो को संजय राउत ने भी शेयर किया है। उन्होंने कॉमेडियन का वीडियो शेयर कर मजे लेते हुए लिखा, ‘कुनाल की कमाल! जय महाराष्ट्र!’ वहीं, आदित्य ठाकरे ने भी कॉमेडियन के गाने पर सहमति जताई। उन्होंने एकनाथ शिंदे का जिक्र करते हुए मराठी शब्द ‘मिंडे’ का भी इस्तेमाल किया है। इस शब्द का मतलब अधीनस्थ होता है

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.