Saturday, September 5, 2026

यहां कॉलोनाइजरों ने पार्क की जमीन बेची, पुलिस ने रोका कब्जा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर स्थित तिरुपति एनक्लेव कॉलोनी में भूमि घोटाले का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कॉलोनाइजर अमित और मयंक अग्रवाल ने कॉलोनी के पार्क की 1200 गज भूमि को एक दबंग व्यक्ति को बेच दिया। इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 7 करोड़ रुपये आंका जा रहा है, लेकिन इसे मात्र एक करोड़ कुछ लाख रुपये में बेचा गया। जब खरीदार अपने दल-बल के साथ जेसीबी मशीन लेकर भूमि पर कब्जा करने पहुंचा, तो स्थानीय निवासियों ने विरोध किया और पुलिस को सूचना दी।

यहां कॉलोनाइजरों ने पार्क की जमीन बेची, पुलिस ने रोका कब्जा

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि कॉलोनी का स्वीकृत नक्शा विनिमय क्षेत्र से पास कराया गया था, जिसमें 1400 गज भूमि को पार्क के रूप में दर्शाया गया है। कॉलोनीवासियों की रजिस्ट्री में भी पार्क का विवरण स्पष्ट रूप से दर्ज है। इस तथ्य के बावजूद, कॉलोनाइजरों ने इस भूमि की अवैध रूप से बिक्री कर दी, जिससे स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तिरुपति एनक्लेव कॉलोनी का विकास अमित और मयंक अग्रवाल के पिता द्वारा किया गया था। इससे पहले, यह भूमि एक राइस मिल के रूप में उपयोग में थी। अब यह भी जांच का विषय है कि क्या इंडस्ट्रियल लैंड को रेजिडेंशियल लैंड में बदलने के लिए वैध रूप से लैंड यूज चेंज कराया गया था या नहीं। यदि कॉलोनाइजरों ने जानबूझकर खरीदार को गुमराह किया है, तो खरीदार को उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

फिलहाल, स्थानीय निवासियों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पार्क की भूमि को पुनः सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित किया जाए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.