Saturday, September 5, 2026

सीएम धामी कल करेंगे श्री कालू सिद्ध मंदिर का उद्घाटन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सीएम पुष्कर धामी 7 जून को हल्द्वानी के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर वे शहर के ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र माने जाने वाले श्री कालू सिद्ध मंदिर के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं की गई हैं। पुलिस विभाग, नगर निगम, और जिला प्रशासन समन्वय में कार्य कर रहा है ताकि उद्घाटन समारोह सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

गौरतलब है कि श्री कालू सिद्ध मंदिर, जो हल्द्वानी में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रहा है, कुछ समय पहले सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत अतिक्रमण की श्रेणी में आ गया था। मंदिर की पवित्रता और धार्मिक महत्व को देखते हुए प्रशासन और सरकार द्वारा इसे एक नए स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। इस नए स्थान की तलाश और मंदिर निर्माण का कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा था, जिसे अब भव्य रूप में पूरा कर लिया गया है।

नवनिर्मित मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य किया जा रहा है। अनुभवी पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यह अनुष्ठान संपन्न हो रहा है। 7 जून को उद्घाटन के पश्चात मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा, जहां वे दर्शन और पूजा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री धामी का यह दौरा केवल श्री कालू सिद्ध मंदिर तक ही सीमित नहीं है। वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार हल्दुचौड़ के गंगापुर क्षेत्र में प्रस्तावित गौशाला निर्माण के लिए चयनित भूमि का शिलान्यास भी करेंगे। इसके लिए भी प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.