Saturday, September 5, 2026

सीएम धामी ने ली उच्च स्तरीय बैठक, अनुशासनहीन कर्मियों की लिस्ट तैयार करने के दिए निर्देश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक ली. बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिकों को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं कर रहे हैं. सीएम ने ऐसे कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृति दिए जाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की निजी भूमि पर कब्ज़ा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही सीएम धामी ने डीजीपी को विभिन्न अपराधों में शामिल वांछित अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और बिजली चोरी को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जाए. सीएम ने कहा मिलावटखोरों और बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही सीएम ने नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए संबंधित विभाग को लगातार अभियान चलाने के लिए कहा.

सीएम ने कहा पुलिस राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से सघन चेकिंग करे. एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधियों की सूची बनाई जाए और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. सीएम ने डीजीपी को निर्देश दिए कि राज्य में यातायात प्रबंधन की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएं. यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रैफिक जाम से लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो. सीएम ने पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में और प्रयास किए जाएं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, बार्बर, प्लंबर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के प्रशिक्षण और कौशल विकास की दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.