Saturday, September 5, 2026

देखिए वीडियो: यहां चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक वाहन को रोका,वाहन पर ‘पुलिस CID’ का था बोर्ड, पुलिस ने किया चालान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरत रही है। यात्रा मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे। इसी सिलसिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की।

पीपलकोटी के बिरही क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन पर ‘पुलिस CID’ लिखा हुआ बोर्ड देखकर पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। पूछताछ में जब चालक से वैधता संबंधी सवाल किए गए, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। चालक ने बताया कि यह बोर्ड उसके “पिता” का है, जो वाहन में मौजूद नहीं थे।

उपनिरीक्षक योगेश सक्सेना और उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पाया कि यह बोर्ड अवैध रूप से लगाया गया है और सरकारी पहचान का दुरुपयोग किया जा रहा है। टीम ने तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ बोर्ड को हटाया, बल्कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत तत्काल चालान भी किया।

पुलिस ने चालक को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोहराई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने साफ कहा है कि यात्रा मार्गों पर किसी भी प्रकार की फर्जी पहचान या विशेषाधिकार दिखाने की कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने यात्रियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और यात्रा को सुरक्षित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.