Friday, September 4, 2026

पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला रानी चुघ की स्मृति पर चुघ परिवार ने विभिन्न स्थानों पर लगाए 101 पेड़

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ते हुए आज पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला रानी चुघ की स्मृति पर चुघ परिवार की ओर से विभिन्न स्थानों पर 101 पेड़ लगाए गए। समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता जिला सह प्रभारी काशीपुर भारत भूषण चुघ ने बताया की एक वर्ष पूर्व उनकी माता जी उर्मिला रानी चुघ का निधन हो गया था।

जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को आत्मसात करते हुए उन्होंने प्रति वर्ष अपनी माता जी की स्मृति में पेड़ लगाने का संकल्प लिया। जिसके तहत आज राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जहांगीरपुर में पेड़ लगाए गए इसके अलावा विद्यालयों के बच्चों को भी पौधे सौंप गए और संकल्प लिया कि वह इन पौधों की पूरी देखरेख करेंगे पौधारोपण के अलावा सभी स्थानों पर सुरक्षा कवच भी लगाए गए। उन्होंने कहा की एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बेल, अशोक समेत विभिन्न फलदार और छायादार वृक्ष लगाए गए। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पौधारोपण अभियान चलाया गया था।जो पौधे रोपे गए थे वह आज फलदार और छायादार पेड़ के रूप में लहलहा रहे हैं।चुघ ने कहा कि आज 101 पौधे रोपित किए गए हैं और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। तथा 2021 से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अब तक हजारों पेड़ वो लगा चुके हैं इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृष्णा पासवान, ग्राम प्रधान दिलशाद हुसैन, ग्राम प्रधान दानपुर मनदीप वर्मा, ग्राम प्रधान बागवाला प्रमोद सहनी मनीष चुघ, चंद्र प्रकाश चुघ, नमन चुग नयन चुग उमा उपाध्याय, संजीव बुधोरी, भावना पांडे, महेंद्र कुमार,पूनम चौहान ,नेहा चौहान, सुशील, नीलम, कुसुम, मनोज जुनेजा, रमेश घीक, सहित विद्यालय के तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.