Friday, September 4, 2026

राम जी के राज्याभिषेक, पुरुस्कार वितरण के साथ मुख्य रामलीला संपन्न

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । मुख्य रामलीला में विगत रात्रि रामजी के आदेश पर लक्ष्मण द्वारा विभीषण को लंका राज्याभिषेक, हनुमान का अयोध्या पहुंचकर भरत को राम जी के आगमन की पूर्व सूचना देना, राम राज्याभिषेक तक की लीला का मंचन कर इस वर्ष की लीला को विराम दिया गया। इसके बाद श्रीराम लीला कमेटी नें रामलीला में सहयोग देनें वाले समस्त लोगो को पुरूस्कार वितरित कर आभार जताया। इससे पूर्व आज दीप प्रज्जवलन श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी पवन अग्रवाल नें किया।

राम जी के राज्याभिषेक, पुरुस्कार वितरण के साथ मुख्य रामलीला संपन्न

आज श्री गणेश वंदना, राम वंदना व हनुमान चालीसा के बाद लीला के प्रथम दृश्य में लक्ष्मण द्वारा विभीषण को लंका का राजा नियुक्त किया जाता है। इसके बाद हनुमान भरत को राम आगमन की सूचना देते हैं। भरत दौड़कर राम की आगवानी करते है और राम को उनका राजपाट सौंप देते है। प्रभु श्रीरामचन्द्र जी के राज्याभिषेक के बाद आरती व मिष्ठान वितरण कर इस वर्ष की लीला को विराम दे दिया जाता है।

राम जी के राज्याभिषेक, पुरुस्कार वितरण के साथ मुख्य रामलीला संपन्न

 

लीला को विराम देनें के बाद श्रीराम लीला कमेटी द्वारा श्रीरामनाटक क्लब, श्री सनातन धर्म युवा मंच, साजसज्जा, टैंट व्यवस्था, माईक व्यवस्था सहित इस व्यवस्था में सहयोग देनें वाले प्रत्येक जन का सम्मान करते हुये प्रमाण पत्र तथा पुरुस्कार दिया जाता है। कमेटी अध्यक्ष पवन अग्रवाल नें सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।

राम जी के राज्याभिषेक, पुरुस्कार वितरण के साथ मुख्य रामलीला संपन्न

आज रामजी की भूमिका में मनोज अरोरा, लक्ष्मण की भूमिका में गौरव राज बेहड़, सीताजी की भूमिका में गौरव जग्गा, हनुमान की भूमिका में सुशील गाबा, विभीषण की भूमिका में सचिन आनन्द, सुग्रीव की भूमिका में विशाल अनेजा, भरत जी पुलकित बांबा, शत्रुघन की भूमिका में सौरभ राज बेहड़, अंगद कनव गंभीर, नल आयुष्मान सुशील गाबा, नील की भूमिका में मनकरन रंधावा एवं गणेश भगवान की भूमिका में आशीष ग्रोवर आशू नें शानदार अभिनय कर उपस्थित जनता का मन मोह लिया। संचालन मंच सचिव विजय जग्गा एवं संदीप धीर नें किया।

राम जी के राज्याभिषेक, पुरुस्कार वितरण के साथ मुख्य रामलीला संपन्न

इस दौरान इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष अमित गंभीर, समन्वयक नरेश शर्मा, महावीर आजाद, राकेश सुखीजा, हरीश अरोरा, अमित चावला आशीष मिड्ढा, मनोज गाबा, अमित अरोरा बोबी, राजेश छाबड़ा, कर्मचन्द राजदेव, सुभाष खंडेलवाल, मोहन लाल भुड्डी, प्रेम खुराना, संजीव आनन्द, गौरव तनेजा, आशीष ग्रोवर आशू, हरीश सुखीजा, मनोज मुंजाल, विशाल भुड्डी, राम कृष्ण कन्नौजिया, अनिल तनेजा, रमन अरोरा, कुक्कू शर्मा, गौरव राज बेहड़, सौरभ राज बेहड़, राजकुमार कक्कड़, सचिन मुंजाल, सुभाष तनेजा, मनोज अरोरा, गौरव जग्गा, गुरशरण बब्बर शरणी, पुलकित बांबा, सचिन आनन्द, सुमित आनन्द, वैभव भुड्डी, दीपक अग्रवाल, रोहित नागपाल, अमन गुम्बर, रोहित खुराना, गोगी, सन्नी आहूजा कपिश सुखीजा, शिवांश कोहली, शौर्य अरोरा, आयुष धमीजा, नीतिश धीर, मोहन अरोरा, हर्ष अरोरा, रोनिक मुंजाल, गर्वित मुंजाल, केतन बांगा, कुंदन, सिद्धान्त ग्रोवर, सन्नी सुखीजा, जतिन सुखीजा, चिराग तनेजा, अभय भुड्डी, पुरुराज बेहड़, आशमन अरोरा, अभि चुघ, तन्मय आनन्द, आयुष्मान सुशील गाबा, रवि अरोरा, चिराग कालड़ा, रोहित जग्गा, सचिन तनेजा सहित समस्त श्रीराम लीला कमेटी एवं श्री रामनाटक क्लब के सदस्य मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.