Saturday, September 5, 2026

बिहार दिवस पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत छठ पूजा समिति सम्मेलन आयोजित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत छठ पूजा समिति सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, रुद्रपुर में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा प्रदेश संयोजक बिहार दिवस कार्यक्रम व पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल तथा वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे जिन्होंने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके उपरांत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बिहार एवं पूर्वांचल समाज के लोगों ने भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने बिहार के गौरवशाली इतिहास और देश के विकास में उसके योगदान की सराहना की तथा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि बिहार ने देश को ज्ञान, संस्कृति और नेतृत्व दिया है, किंतु कुछ भ्रष्ट नेताओं ने राज्य को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 22 मार्च को बिहार दिवस पूरे देश में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत उत्तराखंड में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश संयोजक के रूप में उन्हें उत्तराखंड में बिहार मूल के निवासियों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके तहत विभिन्न जिलों में कार्यकारिणी गठित की गई है।

मुख्य अतिथि श्री संजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार का समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर भारत की आत्मा हैं। उन्होंने देशभर में बसे बिहारी मूल के भाइयों से निवेदन किया कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपने-अपने गांव जाकर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए जनसमर्थन जुटाएं। उन्होंने कहा, “आज बिहार सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, और यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि इसे फिर से भ्रष्टाचार और जंगलराज के हाथों में न जाने दें। मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को अग्रणी राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है।”

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल छठ पूजा समितियों को जोड़ना ही नहीं, बल्कि बिहार के विकास में प्रवासी बिहारियों की भागीदारी सुनिश्चित करना भी रहा। अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि इस बार छठ पूजा अपने गांव में मनाएंगे और बिहार को फिर से प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपना योगदान देंगे।

कार्यक्रम में छठ पूजा समिति खटीमा, गांधीनगर, मेलाघाट, सितारगंज, साधुनगर, किच्छा, पंतनगर, रुद्रपुर, गदरपुर, गूलरभोज, बाजपुर, जसपुर, काशीपुर, लालकुआं, हल्द्वानी, के साथ जिला संयोजक राकेश सिंह, सहसंयोजक राम अवतार, तेज बहादुर, रामकुमार, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, गोल्डी गोरया, ठाकुर संजीव सिंह, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा धीरेंद्र मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, पुदीना साहनी, नारायण पाठक, योगेंद्र मणि तिवारी, प्रदीप सिंह, नारायण सिंह, धीरज सिंह, दीपक मिश्रा, रविकांत वर्मा, भरत मिश्रा, कृष्णा शाह, मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, हरेंद्र शाह, पंकज चौधरी, अरुण भगत, मनोज ठाकुर, विश्वनाथ चौरसिया, रमेश चंद, श्री राम अवध, हरसिंगार, मदन प्रधान, डॉक्टर रमेश चंद्र ,अमर बहादुर, रूबी चौरसिया, सुनीता भारती, प्रियंका कुमारी ,अर्चना राय, रमेश चतुर्वेदी, रामकुमार पांडे, कृष्ण गोस्वामी, राणा राघवेंद्र प्रताप शाही, चंदन जायसवाल, आरती दुबे, करुणा तिवारी, माधुरी बिसेन, महेंद्र पाल, श्री भगवान, दनुज यादव, अंकित पाठक समेत सैकड़ो बिहारी मूल के निवासी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.