Saturday, September 5, 2026

CBSE Exam 2026 Date Revised: क्यों बदली सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेट? 3 मार्च की परीक्षा 1 माह टली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने दोनों (10वीं-12वीं) क्लासेस की एग्जाम डेट रिवाइज्ड की है। जो बोर्ड परीक्षा 3 मार्च 2026 को होने वाली थी, उन्हें रीशेड्यूल किया गया है।

सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नोटिस जारी कर बोर्ड परीक्षा तारीख में फेरबदल की जानकारी दी है। जारी नोटिस में कहा गया है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की एक-एक परीक्षा को रीशेड्यूल कर दिया है, जो पहले 3 मार्च, 2026 को होने वाली थीं।

CBSE बोर्ड की डेटशीट में क्या बदला?

बदले हुए शेड्यूल के अनुसार, क्लास 10 की परीक्षा जो पहले 3 मार्च, 2026 को होने वाली थी, अब 11 मार्च, 2026 को होगी। क्लास 12 के स्टूडेंट्स के लिए, 3 मार्च, 2026 को होने वाली परीक्षा को एक महीने से ज्यादा के लिए टाल दिया गया है और अब यह 10 अप्रैल 2026 को होगी। CBSE ने साफ किया है कि किसी और सब्जेक्ट की परीक्षा को रीशेड्यूल नहीं किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.