Saturday, September 5, 2026

CBI ने थमाया अस्पताल में हरीश रावत को नोटिस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत को समन देने सीबीआई अस्पताल ही पहुंच गई। स्टिंग मामले में पूर्व मंत्री रहे हरक सिंह रावत को भी सीबीआई ने उनके आवास पर जाकर समन थमाया। अस्पताल में समन देने पहुंची सीबीआई को लेकर हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है।

पूर्व सीएम हरीश रावत का हालचाल पूछने CBI भी अस्पताल पहुंची और हाथ में उनको नोटिस थमाया। हरीश रावत को अस्पताल मे सीबीआई नोटिस थमा गयी। जिससे हर कोई हैरान है।

आपको बता दे कि साल 2016 के चर्चित स्टिंग प्रकरण का है जिसमे CBI ने वाइस सैंपल के लिए नोटिस दिया है। पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री डाक्टर हरक सिंह रावत, कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को नोटिस दिया गया है। 7 नवंबर को सीबीआई आफिस में वॉइस सेंपल के लिए बुलाया गया है।

हरीश रावत ने कहा कि आज जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, CBI के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक नोटिस सर्व किया, तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ।

मैंने कहा जिस दिन हॉस्पिटल में लोग स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछने आ रहे हैं तो सीबीआई को लगा होगा फिर कहीं कि मुझसे, देश की अखंडता, एकता, सुरक्षा और लोकतंत्र को कुछ ज्यादा खतरा है, इसलिये हॉस्पिटल में ही उन्होंने मुझे नोटिस सर्वे किया है..वाह CBI

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.