Friday, September 4, 2026

धार्मिक स्थल के बाहर मांस फेंकने के आरोपी निलंबित सिपाही पर मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोतवाली इलाके की भूत बंगला बस्ती में धार्मिक उन्माद फैलाने वाले निलंबित सिपाही के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो गया है। आरोप था कि सिपाही ने नशे की हालत में सोची समझी साजिश के तहत धार्मिक स्थल के सामने मांस के लोथड़े फेंक कर माहौल खराब करने का प्रयास किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताते चले कि 29 मई को भूत बंगला के रहने वाले निलंबित सिपाही अजीम द्वारा मांस के लोथड़े उठाकर वाल्मीकि समाज के एक मंदिर के सामने रख दिया था। जब स्थानीय लोगों ने समझाने की कोशिश की। तो निलंबित सिपाही झगड़ा करने पर उतारु हो गया। आरोप था कि सिपाही नशे की हालत में था और जानबूझकर धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहा था। आरोप था कि इससे पहले भी सिपाही ने वार्ड में आतंक मचा रखा है। यहीं कारण है कि बागेश्वर में तैनाती के दौरान भी अपनी हरकतों के कारण विभागीय कार्रवाई हुई। मामले को लेकर भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा के जिलाध्यक्ष विजेंद्र गोटसे ने समर्थकों के साथ कोतवाल से मुलाकात की थी और तहरीर देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर निलंबित सिपाही के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.